![]()
रिश्वत लेने के आरोपी बारां की छबड़ा नगर पालिका के कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया है। एसीबी ने आरोपी कर्मचारी यूसुफ खान को 6400 रूपए लेते गिरफ्तार किया था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा एडिशनल एसपी विजय विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने 7 मई 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे बताया था कि पानी के कैंपरों की सप्लाई के बिल पास करवाने की एवज में आरोपी युसुफ खान 9400 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी 3000 रुपए पहले ही ले चुका था। बाकी रकम फोन पे (ऑन लाइन) देने को कहा।
शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई की। 17 जून को आरोपी ने परिवादी से 6400 रूपए ऑन लाइन डलवाए। जैसे ही परिवादी ने पैसे ऑन लाइन ट्रांसफर किए। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक देशराज द्वारा की गई। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments