![]()
जयपुर एसीबी ने रिश्वत लेते को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर को गुरुवार शाम ट्रेप किया है। एसीबी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर को 2.75 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी टीमों की ओर से उसके ऑफिस व घर के साथ ही अन्य ठिकानों पर सर्च किया जा रह
एसीबी ने बताया- एसीबी टीम की ओर से रिश्वत लेते आरोपी को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर नारायण वर्मा को अरेस्ट किया गया है। परिवादी की ओर से एसीबी मुख्यालय में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। शिकायत में बताया- सोसायटी के पट्टों पर स्टे दिलाने के एवज में घूस की डिमांड की जा रही है। को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर नारायण की ओर से पहले भी 25-25 हजार रुपए की तीन किश्तों में कुल 75 हजार रुपए लिए जा चुके है।
घूस के 2.75 लाख रुपए की लगातार डिमांड कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी टीम ने परिवादी की शिकायत पर ट्रेप का आयोजन किया। एसीबी टीम की ओर से शिकायत का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की गई। एसीबी टीम की ओर से को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर नारायण वर्मा को रिश्वत के 2.75 लाख रुपए लेते ट्रेप किया गया। एसीबी की ओर से को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर नारायण को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments