सड़क पर खेल रहे 8 साल के मासूम को एक डंपर ने चपेट में ले लिया है। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी। मामला सिरोही जिले के मंडार थाना क्षेत्र का है।
थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित ने बताया-घटना शाम 5 बजे की है। .खाद लेकर आ रहे डंपर ने रायपुर वडवज मार्ग पर स्थित भील कॉलोनी में सड़क पर खेल रहे 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की पहचान जयेश (8) पुत्र हतुराम भील के रूप में हुई। डंपर वड़वज से बड़गांव की ओर जा रहा था।

गुस्साए लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया।
घटना के बाद मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसे देखकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर मंडार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ तितर बितर किया। इसके बाद ट्रक में लगी आग को बुझाया गया।
थाना अधिकारी ने बताया-बच्चे के शव को मंडार अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ट्रैफिक को सुचारू कर दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments