![]()
शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के कोरल पार्क इलाके में एक अपार्टमेंट की छत पर खेल रहे 12 वर्षीय बालक का पैर स्लिप हो गया। सातवीं मंजिल की सीढ़ियों से गिरता हुआ नीचे आ गया। वहां मौजूद लोगों ने एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत
बोरखेड़ा थाने के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि कल रात लगभग 8 बजे कोरल पार्क की श्री श्यामा अपार्टमेंट से सूचना मिली कि एक बच्चा हर्षत प्रधान (11) छत से नीचे सीढ़ियों से नीचे गिर गया। मौके पर तुरंत बोरखेड़ा थाने की पुलिस पहुंची और पुलिस की (112) गाड़ी में बच्चे को लेकर कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचे यहां ड्यूटी डॉक्टर ने बच्चे को चेक कर मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया था।
हेड कांस्टेबल भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि आज बच्चे का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जानी थी लेकिन बच्चे की मां ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिया। बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
हेड कांस्टेबल भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक बालक हर्षत प्रधान 10 महीने पहले ही अपनी मां के साथ उड़ीसा से कोटा आया था। हर्षत की मां चंचल प्रधान कोरल पार्क के श्री श्याम अपार्टमेंट में वार्डन का काम करती थी। चंचल प्रधान के बड़ा बेटा था जो की 6 क्लास में पढाई करता था एक छोटी बेटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments