☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कार पर पथराव कर कार सवार परिवार को भयभीत कर दिया।

डूंगरपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता के बावजूद पत्थरबाजों में पुलिस का भय नहीं दिख रहा है। रविवार रात को डूंगरपुर शहर के सीमलवाड़ा मार्ग स्थित सिंटेक्स चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक कार प

.

घटना में गांधी नगर कॉलोनी निवासी सुरेश मीणा अपनी पत्नी सुगना, सात माह की बेटी माही और तीन साल के बेटे वीरा के साथ कार से शहर घूमकर वापस लौट रहे थे। सिंटेक्स चौराहे के पास सीमलवाड़ा मार्ग से आ रही पावर बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक कार पर पत्थर फेंक दिया।

पथराव में टूटा कार का शीशा।

पथराव में टूटा कार का शीशा।

पत्थर लगने से कार का शीशा चकनाचूर हो गया। हालांकि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद सुरेश मीणा कार को सीधे कोतवाली थाना लेकर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading