जोधपुर ग्रामीण की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जोधपुर ग्रामीण की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी नाकाबंदी तोड़कर कार को भगाकर ले गए। इस पर पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्रामीण पुलिस के थाना कापरडा की टीम की ओर से हल्का क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान रावर फांटा पर बिलाड़ा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया। इस पर चालक नाकाबंदी देखकर गाड़ी को वापस मोड़ कर भागने लगा।

पुलिस टीम ने मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने पीछा कर रावर गांव में गाड़ी को रूकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 29.530 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट जब्त किया गया। इस पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार सवार अशोक उर्फ लादेन पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी रावण की ढाणी कापरड़ा और लेखराज पुत्र जोगाराम विश्नोई निवासी लांबा पुलिस थाना बिलाड़ा को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments