![]()
भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के स्टेशन मार्केट में देर रात नॉनवेज रेस्टोरेंट में 5 से 6 बदमाश घुसे। बदमाशों के पास अवैध दो पिस्टल और चाक, लोहे के सरिया, पाइप थे। रेस्टोरेंट में घुसते ही एक युवक के सिर पर पिस्टल लगा दी। बदमाश के फायरिंग करने से पहले उसने प
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
होटल मालिक अतीक ने बताया कि वारदात के पीछे थाने का हिस्ट्रीशीटर गुड्डू कबाड़ी है। वहीं गोलू उर्फ गुब्बा, सद्दाम, सलमान गवाड़ी, सलमान बेंड और इमरान उर्फ़ गुब्बा देर रात होटल में जान से मारने के इरादे से आए थे।
अतीक ने बताया कि गुड्डू कबड्डी की सादरी कमेटी के लिए यह लोग मुझ पर रुपए देने का दबाव बनाते हैं। रुपए नहीं देने पर जान से करने और रेस्टोरेंट बंद करने की धमकी देते हैं।
भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया की पुरानी रंजीत को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बदमाश रेस्टोरेंट पर आए थे लेकिन फायरिंग नहीं की। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ में लगी हुई है। इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments