☜ Click Here to Star Rating



मेला समिति की बैठक में कलाकारों के नाम फाइनल हुए।

राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रजेंटेशन देने वाले कलाकार तय हो गए हैं। मेला समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम के प्रशासनिक भवन ए ब्लॉक में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मेला समिति अध्यक्ष विवेक राज

.

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि टेंडर खोलने के बाद कलाकारों को फाइनल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को आशापुरा माताजी मंदिर पर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें किशन भगत भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। 4 अक्टूबर को सिंधी कार्यक्रम में मोहित शेवानी के द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 6 अक्टूबर को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें गायक कलाकार रूपकुमार राठौड़ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

मुख्य भजन संध्या 9 अक्टूबर को

उन्होंने बताया कि विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होने वाली मुख्य भजन संध्या 9 अक्टूबर को आयोजित होगी। जिसमें प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। वहीं 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले लाफ्टर शो में राजीव ठाकुर, अशोक मिश्रा और राजा रेंचो सरीखे कलाकार हंसी की फुहारें छोड़ेंगे।

14 अक्टूबर को आएंगी जया किशोरी

राजवंशी ने बताया कि 13 अक्टूबर को भोजपुरी कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें अक्षरा सिंह भोजपुरी धमाल करेंगी। 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सिने संध्या कार्यक्रम में गायक बी प्राक द्वारा गानों की प्रस्तुतियां दीं जाएंगी। 14 अक्टूबर को प्रस्तावित मोटिवेशनल कार्यक्रम में जया किशोरी आएंगी। पंजाबी कार्यक्रम 16 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिसमें सुनंदा शर्मा के द्वारा पंजाबी तड़का लगाया जाएगा।

कवियों के नाम भी फाइनल

राजवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं राजस्थानी भाषा कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने वाले कवियों के नाम भी लगभग फाइनल हैं। उन्होंने बताया कि राम बारात को लेकर जनप्रतिनिधियों, जनता और सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान स्थानांतरित होकर आए आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा का अभिनंदन किया गया। वहीं नवनियुक्त मेला अधिकारी अशोक त्यागी का भी सम्मान किया गया।

बैठक में अतिरिक्त मेला अधिकारी महेश गोयल, मेला प्रभारी सत्यनारायण राठौर, मेला समिति सदस्य रेखा यादव, प्रतिभा गौतम, सुमित्रा खींची, विजयलक्ष्मी, प्रमिला वर्मा, सोनू धाकड़, राकेश पुटरा, ज्ञानेंद्र आमेरा, संदीप नायक, योगेश अहलूवालिया, योगेंद्र शर्मा, दिलीप अरोड़ा, सुदर्शन गौतम, आरती शर्मा, उपायुक्त दयावती सैनी, राकेश व्यास, एक्यू कुरेशी, संजय विजय, आरती परिहार समेत कई लोग मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading