☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में 3 साल की बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी मां ने सबसे पहले अपने पति को कॉल किया था। फोन करके कहा- ‘आरु नहीं रही…’, इसके बाद फोन काट दिया था। पति ने दुबारा कॉल किया तो बोली- ‘आरु खो गई है.. मैं ढूंढ लूंगी। मुझे कॉल करके डिस्टर्ब मत करो।’

.

पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे पिता को बेटी की हत्या की सूचना दी। ये सुनकर विश्वास नहीं हुआ। पुलिस ने वीडियो कॉल कर पत्नी और बच्ची को दिखाया। तब पूरा परिवार सदमे में आ गया। इतना कहते है कि बेबस पिता दहाड़े मारकर रोने लगा।

बनारस के रहने वाले राजू कनौजिया (29) पुत्र स्वर्गीय राम कनौजिया आज अजमेर पहुंचे। उनके साथ मां देवी कनौजिया (50) और बुआ सोनू भी आई हैं। पुलिस उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गई, जहां उनकी बेटी काव्या सिंह उर्फ आरु (3) का शव रखा था। बेटी का शव देखते ही पिता और दादी फूट-फूटकर रोने लगे।

पिता बोले- ‘आरु पापा आए हैं, उठ जा बेटा..। ‘ दादी रोते हुए बोली- ‘मेरी बेटी को मार दिया।’

ये 3 साल की बच्ची काव्या उर्फ आरु है। पिता ने ये फोटो भास्कर को दिया। पिता ने कहा मेरी बेटी की हत्या करने वाली उसकी मां को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

ये 3 साल की बच्ची काव्या उर्फ आरु है। पिता ने ये फोटो भास्कर को दिया। पिता ने कहा मेरी बेटी की हत्या करने वाली उसकी मां को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि बच्ची का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवा कर शव पिता को सौंपा गया है। आरोपी मां अंजली सिंह (28) उर्फ प्रिया जेल में है। भास्कर ने बच्ची के पिता से बात की-

मकान मालिक के बेटे से पत्नी का अफेयर मृतक बच्ची के पिता राजू कनौजिया ने बताया कि मैं बनारस में महमूरगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा सरायनंद मोहल्ले में परिवार के साथ रहता हूं। प्राइवेट नौकरी करता हूं। परिवार में मां और दो भाई हैं।

4 साल पहले अंजली सिंह से बस में मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हुआ। कुछ समय बाद हम दोनों ने शादी कर ली थी। मैं अपनी पत्नी अंजली सिंह के साथ वाराणसी में अल्केश गुप्ता के मकान में किराए पर रहने लगा। शादी के एक साल बाद काव्या का जन्म हुआ था। पूरा परिवार काफी खुश था।

4 साल पहले राजू और अंजली की शादी हुई थी।

4 साल पहले राजू और अंजली की शादी हुई थी।

इस बीच मकान मालिक के लड़के अल्केश और अंजलि के अफेयर के बारे में पता चला था। मेरे नौकरी पर जाने के बाद वो घर आता था। हालांकि इसे लेकर मेरे पास कोई सबूत नहीं था। ऐसे में पत्नी को कुछ नहीं कहा था।

साल 2024 की बात होगी। पत्नी बैंक में आधार कार्ड अपडेट करवाने सहित अन्य कारणों से घर से निकल जाती थी। असलियत में वो अल्केश के साथ घूमने और समय बिताने जाती थी। दोनों को कई बार मेरे जानकारों ने साथ देखा था।

इस बात पर हम दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। विवाद इतना बढ़ गया कि 4 बार तो थाने तक पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों की समझाइश के बाद और बेटी के भविष्य को देखते हुए चुप हो जाता था।

पत्नी कुछ महीने ठीक रहती। इसके बाद वापस अल्केश से मिलने लग जाती थी। मकान मालिक का बेटा घर के बाहर आता तो पत्नी खिड़की से देखती थी। एक दिन अंजलि जब छत पर गई तो पीछे से अल्केश भी छत पर गया था। तब मैंने दोनों को पकड़ा था।

आरोपी मां का अपनी बेटी के साथ फाइल फोटो।

आरोपी मां का अपनी बेटी के साथ फाइल फोटो।

इलाहाबाद जॉब करने के बहाने घर से भागी चारू के पिता ने कहा कि 8 महीने पहले अंजलि मुझे अपनी बहन के पास इलाहाबाद में जॉब के लिए बोलकर गई थी। उसने कहा था कि मैं वहां पर जाकर तुम्हें भी बुला लूंगी। मैंने उसे कई बार कॉल और मैसेज किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया।

तभी मैं समझ गया था कि वह अल्केश के साथ भाग गई है। हालांकि कुछ महीने बाद वापस घर लौटी। तब मैंने उससे अपनी बेटी को मांगा था। उसने कहा था कि- मैं अपनी बेटी के बिना नहीं रह सकती। कुछ दिन बाद वो वापस घर से भाग गई और मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया।

पिता ने रोते हुए कहा- पत्नी और बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ महीने बाद फिर वापस लौटी और साथ रहने से मना कर दिया। तो मैंने पुलिस को बुलाया तो पुलिस ने बच्ची छोटी होने की बात कहकर मुझे देने से मना कर दिया था। अगर मैं उसे समय अपनी बेटी को जबरदस्ती ले लेता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती।

बच्ची का शव देखकर बिलखते पिता और दादी।

बच्ची का शव देखकर बिलखते पिता और दादी।

7 महीने पहले अजमेर आई मुझे ये नहीं पता था कि वो बनारस से भागकर अल्केश के साथ अजमेर में लिव-इन में रह रही है। पुलिस ने बुधवार दोपहर फोन कर बेटी की हत्या की सूचना दी लेकिन विश्वास नहीं हुआ। तब पुलिसकर्मियों ने वीडियो कॉल पर बेटी का शव और पत्नी को दिखाया।

वहीं पति का कहना है कि…

QuoteImage

जिसने मेरी बेटी की जान ले ली। मेरा उससे कोई वास्ता नहीं है। मुझे बेटी के लिए इंसाफ चाहिए और मैं आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा और सजा दिला कर रहूंगा।

QuoteImage

लिव-इन पार्टनर के साथ बनाती थी रील पति ने कहा- मैंने अपने परिवार को खत्म होने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे। पत्नी अंजलि ने पूरा परिवार तोड़ दिया। कुछ दिनों पहले परिवार के लोगों ने कुछ फोटो दिखाई दी, जिसमें अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्केश के साथ फोटो लगा रखी थी। बुआ सोनू धोबी ने बताया कि मकान मालिक के बेटे अल्केश ने पूरा परिवार खत्म कर दिया है। यह सब उसके कारण ही हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें….

अजमेर में पहले बेटी को चौपाटी घुमाया,फिर झील में फेंका:लिव इन पार्टनर के तानों से परेशान थी महिला, 3 साल की बच्ची को मार डाला

अजमेर के मां ने 3 साल की बेटी को पहले आनासागर की चौपाटी पर घुमाया और फिर झील में फेंक दिया। डूबने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। महिला लिव इन में रहती थी और पार्टनर बच्ची को लेकर उसे ताने मारता था। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading