कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भामाशाह मंडी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलि
मृतक की पहचान 34 वर्षीय विजय महावर के रूप में हुई है, जो अनंतपुरा के कोलीपाड़ा क्षेत्र का निवासी था। विजय रविवार की रात नाइट शिफ्ट के लिए अपनी फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम रूम पर मौजूद मृतक के रिश्तेदार और दोस्त
मृतक के पड़ोसी सतीश ने बताया कि इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए। विजय की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक साल का छोटा बच्चा है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अनंतपुरा थाने के एएसआई जी.एल. मीणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में करवाकर उन्हें सौंप दिया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले की पूरी जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments