☜ Click Here to Star Rating


NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य लोगों की रिहाई की मांग को लेकर आज सीकर में छात्र संगठन NSUI ने आक्रोश रैली निकाली। यह आक्रोश रैली डाक बंगला से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यम

.

आक्रोश रैली निकालते हुए NSUI पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

आक्रोश रैली निकालते हुए NSUI पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

NSUI सीकर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि कुछ दिनों पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक संगठन का प्रोग्राम हो रहा था। जहां पर शस्त्र पूजा करवाई जा रही थी। जो संगठन पहले अंग्रेजों की मुखबिरी करता था। भाजपा के द्वारा उस संगठन का कार्यक्रम राजस्थान विश्वविद्यालय में करवाया जा रहा था जहां पर स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं।

जब इसका विरोध हमारे संगठन NSUI के द्वारा किया गया तो प्रशासन ने पहले तो उन पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उनके साथियों को दो से तीन दिन तक तो इधर-उधर थानों में घुमाया गया। इसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया।

CM भजनलाल शर्मा का पुतला जलाते हुए।

CM भजनलाल शर्मा का पुतला जलाते हुए।

भाजपा के शासन में स्टूडेंट्स के साथ अन्याय हो रहा है। पता नहीं राजस्थान विश्वविद्यालय में शस्त्रों की पूजा करवाकर क्या मैसेज देना चाह रहे थे। संविधान में विरोध करने का अधिकार सबको है। तो फिर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया गया। हमारी चेतावनी है कि यदि जल्द से जल्द प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य साथियों की रिहाई नहीं की जाती तो मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading