![]()
आनंदपुरा थाना क्षेत्र के पत्थर मंडी इलाके की दीप श्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में देर रात भीषण हादसा हो गया। बिल्डिंग के चौथे माले पर स्थित फ्लैट नंबर 403 में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं पूरे फ्लैट में फैल गया। इसी दौरान घर में
पड़ोसियों ने जब फ्लैट से धुआं उठते देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक बच्चों में बड़ा बेटा शौर्य (15) निजी कोचिंग से IIT की तैयारी कर रहा था, जबकि छोटा बेटा वीर मुंबई में सीरियल और राजस्थानी गानों में रोल अदा कर चुका था। वीर की पहचान बाल कलाकार के रूप में भी थी।
बच्चों के पिता जितेंद्र शर्मा कोटा की एक निजी कोचिंग में फैकल्टी हैं। वहीं मां रीता शर्मा मूल रूप से एक्ट्रेस हैं और मिस बुल्गारिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। वह इन दिनों मुंबई में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। हादसे के समय पिता भी किसी काम से बाहर गए हुए थे और बच्चे घर पर अकेले थे।
कुछ ही समय पहले परिवार ने नई मर्सिडीज कार खरीदी थी और घर में खुशियां थीं। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार और सोसायटी को गहरे सदमे में डाल दिया।
घटना की सूचना पर आनंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे ने पूरे कोटा शहर को झकझोर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments