![]()
बस्सी इलाके में ब्लैकमेल कर एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है।
जयपुर में ब्लैकमेल कर एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। नहाते समय चुपचाप आरोपी परिचित ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण किया। बस्सी थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर
पुलिस ने बताया- आंधी की रहने वाली 33 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बस्सी इलाके में एक प्रोग्राम में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर ले लिए। मोबाइल पर कॉल कर आरोपी बातचीत करने लगा। आरोप है कि जून-2025 में वृंदावन घुमाने के लिए लेकर गया। अपने फ्लैट पर धोखे से ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।
नहाते हुए का चुपचाप अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर धमकी देकर उसका देहशोषण करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments