![]()
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दूसरों से कमीशन लेकर खाता किराए पर देकर साइबर ठगी की रकम खाते में डलवाने और आगे ट्रांसफर करने का मामला माता का थान थाने में सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने खाता धारक को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि खाता धारक रोहित सांखला पुत्र सुखराम लोहार निवासी अशोक कॉलोनी पुलिस थाना माता का थान के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज है। उसके बैंक अकाउंट की पुलिस ने जांच की तो उसमें कई संदिग्ध लेनदेन पाए गए। इतना ही नहीं खाते में पैसे जमा होने के तुरंत बाद निकाल लिए जाने को लेकर भी पुलिस को स्टेटमेंट मिला। इस पर उससे पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले श्रवण निवासी खारडा मेवासा को उसने बैंक में खाता खुलवा कर दिया था। उसके बदले उसे 20000 रुपए दिए गए थे। उसने श्रवण को अपना एटीएम कार्ड भी दे दिया था। जब उसके मोबाइल पर ओटीपी आती थी तो वह श्रवण को बता देता था और श्रवण पैसे निकालकर कमीशन के रूप में मुझे देता था। बाकी के पैसे खुद रखता था। श्रवण ही आगे से खाते में पैसे मंगवाता था, जिसके जरिए मुझे कमीशन मिलता था।
इस पर पुलिस ने रोहित के साथ खारडा मेवासा निवासी श्रवण के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।
इसको लेकर पुलिस की ओर से आरोपी रोहित सांखला पुत्र सुखराम लोहार निवासी अशोक कॉलोनी माता का थान व सरवन निवासी खारडा मेवासा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments