![]()
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
राह चलती महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई। एम्बुलेंस से उसे हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना इलाके समदड़ी रोड की है। मृतका के शव को कल्याणपुर हास्पिटल की मॉर्च्युरी में रख
पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार कल्याणपुर निवासी चन्दुदेवी (35) पत्नी भैराराम समदड़ी रोड पर पैदल जा रही थी। इस दौरान कल्याणपुर से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कल्याणपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं कल्याणपुर सरपंच दौलाराम भी मौके पर पहुंचे।
थाना इंचार्ज महेश गोयल ने बताया- हादसे में महिला को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए है। जल्द ही वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। वहीं परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments