![]()
51 किलो तिल्ली से गणेश प्रतिमा तैयार की गई
कोटा के अमर निवास नवयुवक मंडल के द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की अनोखी प्रतिमा तैयार की है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए डेढ़ महीने का समय लगा वही 51 किलो तिल्ली से गणेश जी की प्रतिमा बनाई गई। इस प्रतिमा को बनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश
51 किलो तिल्ली से गणेश प्रतिमा तैयार की गई
आशीष शर्मा ने बताया कि 51 किलो तिल्ली (तिल) से विशेष गणेश प्रतिमा तैयार की गई है। प्रतिमा का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि भगवान गणेश पालने पर झूलते हुए स्वरूप में विराजमान होंगे। यह अद्वितीय झांकी श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगी, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाएगी।
उन्होंने बताया कि मंडल की परंपरा रही है कि हर बार किसी विशेष और अलग तरीके से प्रतिमा तैयार की जाती है, ताकि श्रद्धालु प्रकृति और संस्कृति से जुड़ सकें। गणेश प्रतिमा को सोने और चांदी के वर्क से सजाया गया है। जिससे इसकी शोभा और भी बढ़ गई है। श्रद्धालु यहां आकर बप्पा के इस अनोखे स्वरूप के दर्शन कर विशेष आनंद और शांति का अनुभव करेंगे।
उन्होंने बताया कि अमर निवास नवयुवक मंडल का यह प्रयास न केवल गणेशोत्सव की भव्यता को बढ़ाना है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देना है कि धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को साथ लेकर चलना ही सच्ची भक्ति है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments