![]()
उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 कर्टन शराब जब्त की है। साथ ही तस्करी करने वाले ड्राइवर और उसकी कार को जब्त किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि नेला रोड की तरफ से आ रही एक कार को नाकाबंदी
बाद में कार को चेक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। इसमें 17 कर्टन थे। जिसकी बाजार कीमत 4 लाख रुपए है। आरोपी के पास इसके वैध कागजात नहीं थे। कार्रवाई में आरोपी ड्राइवर हितेष सेवक पिता भंवरलाल शर्मा निवासी आरएचबी कॉलोनी गोवर्धन विलास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि संभतय आरोपी अवैध शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था। इसने अवैध शराब कहां से भरी और कहां सप्लाई करनी थी। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments