![]()
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी इलाके में स्थित शिशु भारती स्कूल में आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छत पर बने किचन में कर्मचारी खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर की नलची के पास अचानक आग लग गई। दे
तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पुराने कपड़े, चादर और गद्दों को पानी से भिगोकर सिलेंडर में लगी आग को बुझाया।
अग्निशमन मुख्य अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि स्कूल स्टाफ की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments