![]()
टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ में टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टोल स्टाफ की शिकायत के अनुसार, 9 सितंबर 2025 को रात में एक कार में सवार चार युवकों ने टोल चार्ज को लेकर विवाद किया।
आरोपियों ने कार से तलवार और कुल्हाड़ी निकालकर टोल गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी करण सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (33) और गुरप्रीत सिंह (33) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से पंजाब के बठिंडा जिले के मोड मंडी के रहने वाले हैं और फिलहाल हनुमानगढ़ जंक्शन की स्टार सिटी में किराए पर रह रहे हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments