राजस्थान की बेटी डॉ. मीनल मेहन्दीरत्ता नारखानी ने मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया 2025 का ताज अपने नाम किया है।
राजस्थान की बेटी डॉ. मीनल मेहन्दीरत्ता नारखानी ने मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर राज्य और परिवार का मान बढ़ाया है। इससे पहले वह मिसेज पानीपत 2025 का खिताब भी जीत चुकी हैं।
डॉ. मीनल अलवर निवासी सुरेश मेहन्दीरत्ता व वीना मेहन्दीरत्ता की सुपुत्री और पानीपत निवासी प्रदीप नारखानी की पत्नी हैं। वे 1.5 साल की बेटी की मां होने के साथ-साथ एक कुशल डेंटल सर्जन भी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई जयपुर के महात्मा गांधी डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से पूरी की।

डॉ. मीनल ने कहा कि यह सिर्फ एक ताज नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है।
उनका यह सफर क्लिनिक से राष्ट्रीय मंच तक का है, जिसने साबित किया कि एक महिला बेटी, पत्नी, मां और प्रोफेशनल सभी भूमिकाओं को संतुलन के साथ निभाते हुए नई ऊंचाइयां छू सकती है।
डॉ. मीनल ने कहा कि यह सिर्फ एक ताज नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। इस प्लेटफॉर्म से मैं महिलाओं और युवाओं को प्रेरित करना चाहती हूं। सामाजिक कार्यों और संस्कृति के प्रसार के जरिए देश का नाम रोशन करना मेरा उद्देश्य है। अब वे शहर की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पर्यटन, सामाजिक कार्यों और संस्कृति को बढ़ावा देंगी।
सुप्रीमेसी टेलेंट्स की संस्थापिका आशिमा शर्मा ने कहा कि डॉ. मीनल का सफर आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह ग्रैंड फिनाले चंडीगढ़ के होटल हयात रेजेंसी में हुआ। इसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नृत्य संयोजन सुप्रीत कौर ने किया और आयोजन में कई प्रतिष्ठित संस्थाएं सहयोगी रहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments