![]()
डेंगू लक्षण पीड़ित 9 साल के बच्चे की मौत।
कोटा में उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित 9 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के डेंगू के लक्षण (डेंगू लाइक इलनेस) थे। 9 साल का सचिन गुर्जर कसार का रहने वाला था।दो दिन तक तलवंडी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती रहा। 10 सितंबर क
डॉ. अशोक शारदा ने बताया कि बच्चा 9 सितंबर को भर्ती हुआ था। उसके डेंगू जैसे लक्षण थे। लेकिन डेंगू नेगेटिव था। 10 सितंबर की रात बच्चे की मौत हो गई।
सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि बच्चा डेंगू नेगेटिव था। सीजनल वायरल के कारण प्लेटलेट्स डाउन हुई। निजी हॉस्पिटल से डिटेल मांगी है। डिटेल आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पहले भी सीजनल वायरल के दो तीन मामले सामने आए थे। अचानक न्यूमोनिया की शिकायत होती है, फिर वेंटिलेटर पर चला जाता है। हालांकि वो मामले मैनेज हो गए थे।
पिता दिनेश गुर्जर ने बताया सचिन दो बच्चों में बड़ा था। कक्षा तीन में पढ़ता था। तीन चार दिन पहले उसे उल्टी दस्त व बुखार आया था। उसे गांव के हॉस्पिटल में दिखाया जहां उसे इंजेक्शन लगाया। 9 सितंबर की शाम 7 बजे करीब उसे कोटा लाए। छावनी इलाके में बच्चे के डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने तलवंडी स्थित निजी हॉस्पिटल में ले जाने को कहा। जिसके बाद सचिन को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। सचिन की आईसीयू में शिफ्ट किया । उसकी प्लेटलेट्स 15 हजार के आसपास रह गई थी। बुधवार 10 सितंबर दोपहर 3 बजे करीब उसे एसडीपी चढ़ाई गई। रात 9 बजे करीब उसने दम तोड़ दिया।
जिले में इस साल डेंगू के 118 मामले सामने आए है। इनमें शहर के 95 मामले है। वहीं स्क्रब टाइफस 180 मामले का चुके इनमें 88 शहर के मामले है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments