☜ Click Here to Star Rating



तिजारा जिले के खैरथल में एक मारपीट का मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने 15 दिनों बाद शिकायत दर्ज की है। 26 अगस्त को हुई इस घटना में 65 वर्षीय महिला लिछमी और उसके बेटे बुद्धराम पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोपी जीत पुत्र सागर और जग्गा ने बुद्धराम पर ला

.

हमले में बुद्धराम के दोनों हाथ टूट गए। जब लिछमी अपने बेटे को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने मां-बेटे को बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता ने बताया- आरोपियों ने उन्हें धमकी दी थी कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और पुलिस उनके इशारे पर काम करती है।

कोर्ट के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

पीड़ित महिला ने 26 अगस्त को खैरथल थाने में और 29 अगस्त को पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा को शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में गुहार लगाई।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 10 सितंबर को मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को सौंपी गई है। हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading