![]()
कोटा थर्मल प्लांट से चोरी के 3 आरोपी पकड़े।
कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल सोनी (25), सत्यप्रकाश पंवार (45), दीपक कुमार (26) कुन्हाड़ी व नांता इलाके के रहने वाले है। कुन्हाड़ी थाना एसआई भंवर लाल ने बताया कि तीनों आपस में पर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि थर्मल प्लांट में काफी सारा बिना काम का लोहे का स्क्रैप पड़ा रहता है। तीनो ने एक राय होकर लोहा स्क्रैप चुराने की सोची। उन्होंने लोहा स्क्रैप चुराकर एक जगह पर रख दिया। जिसको बोलेरो ड्राइवर अनिल सोनी 14 सितंबर की सुबह को गाड़ी में भरकर थर्मल प्लांट से बाहर ले जा रहा था। इस मामले में 15 सितंबर को सीआईएसएफ की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
ये था मामला गाड़ी ड्राइवर अनिल सोनी पवनपुत्र एंटरप्राइजेज में काम करता है। वो 14 सितंबर सुबह के वक्त थर्मल प्लांट के मेन गेट से बाहर निकलते समय तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।सीआईएसएफ के जवान ने उसका पीछा किया। चेक पोस्ट पर गाड़ी को रुकवाया ओर तेज स्पीड से गाड़ी चलाने का कारण पूछा। गाड़ी ड्राइवर घबरा गया। ड्राइवर का प्लांट का पास बना हुआ था। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें स्क्रैप लोहा भरा हुआ मिला।पूछताछ में गाड़ी ड्राइवर अनिल सोनी ने प्लांट के अंदर से जंगल से स्क्रैब लोहा उठाना बताया। सामान चोरी में सत्यप्रकाश व दीपक कुमार द्वारा मदद करना बताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments