वर्धमान संस्कृति सेवा धाम मुंबई – शाखा पाली वीएसएसडी की और से जैन समाज की महिलाओं और बालिकाओं के लिए नेल आर्ट कोर्स का कैंप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिसके मुख्य अतिथि श्री संघ सभा पाली अध्यक्ष विनुसा भंसाली, आईटीसी ग्रुप के ललित मरलेचा, पूर्व विधायक

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
इससे पहले ये संस्था ने 216 लोगों को कंप्लीट अकाउंट और जीएसटी और आई टी आर रिटर्न का कोर्स करवा चुकी हैं। 150 महिलाओं को मोबाइल मास्टर कोर्स करवा चुकी है।

कार्यक्रम में मौजूद गर्ल्स।
संस्था का उद्देश्य लोगों को एजुकेट करके उनका स्किल डवलप करके उन्हें रोजगार देना है। ऑनलाइन व्यापार कैसे करें ? इसका भी प्रशिक्षण आगामी दिनों में दिया जाएगा।
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा संस्था समाज की युवाओं को आगे बढ़ा रही है। श्री संघ सभा सचिव गौतम चंद ने कहा संस्था बच्चों का भविष्य निर्माण कर रही है और इस संस्था ने बहुत कम दिनों में अच्छा काम किया है। संस्था प्रमुख राजकुमार मेड़तिया ने कहा कि इस संस्था को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नरेश मेहता, जैन युवा संगठन के सचिव अशोक तलेसरा, राजेंद्र नाहर, दिलीप मेहता का सहयोग रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments