जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर फिरौती की मांग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बता दें कि आरोपियों ने 15 जुलाई को हिम्मत राम उर्फ हिम्मत बा व उसकी पत्नी की फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 रुपए की फिरौती मांगी थी। इसको लेकर पीड़ित की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने फिरौती मांगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूरे मामले को लेकर जोधपुर ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिरौती मांगने की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी सुरेश पुत्र प्रभु राम, गैनाराम राम पुत्र बिरमाराम निवासी हरढ़ानी पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले के शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आरोपियों ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को उसकी पत्नी की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी और इसके लिए 20 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments