☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान जेल डिपार्टमेंट की ओर से साल-2023-24 के डिप्टी जेलर से जेलर पद पर 23 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। पहली बार 7 महिला अधिकारी भी पदोन्नत होकर जेलर बनी है। राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में रिटर्न व इंटरव्यू एग्जाम के आधार पर सलेक्ट कि

.

जेल डिपार्टमेंट में साल-2023-24 की डिप्टी जेलर से जेलर पद की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने शुक्रवार और शनिवार को संवीक्षा परीक्षा आयोजित की। एग्जाम में 21 जेलर को पदोन्नत करने की सिफारिश की है। इसी साल पिछले महीने दो जेलर को गैलेंट्री प्रमोशन दिया गया था। इस प्रकार 23 डिप्टी जेलर को जेलर पद पर पदोन्नत किया गया। जेलर के पद जिला एवं केंद्रीय कारागार पर होते हैं।

विभागीय पदोन्नति समिति में महानिदेशक पुलिस (जेल) गोविंद गुप्ता (अध्यक्ष), जेल अधीक्षक मुख्यालय जयपुर प्रमोद सिंह (सदस्य) और अधीक्षक स्पेशल सेंट्रल जेल श्यालावास दौसा पारस जांगिड (सदस्य सचिव) रहे। समिति ने राजस्थान पुलिस एकेडमी में लिखित परीक्षा, आउटडोर परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन (सलेक्ट) किया।

सदस्य सचिव पारस जांगिड ने बताया- अशोक पारीक, सुषमा सेन, दिव्या चौधरी, सतेंद्र, प्रियंका चौधरी, हिना, सुमन कुमारी, कविता बिश्नोई, रणवीर सिंह, हेमंत भारद्वाज, धर्मवीर, हेमराज वैष्णव, पवन डउकिया, ताराचंद शर्मा, महेश शर्मा, तरसेम सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, ओम प्रकाश शर्मा, बीना मीणा, कालूराम मीणा और भगवान सहाय मीणा को पदोन्नत किया गया है। लोकोज्ज्वल सिंह व सुगर सिंह को पिछले महीने गैलेंट्री पदोन्नति दी गई थी। पहली बार एक साथ 7 महिला अधिकारी जेलर पद के लिए पदोन्नत हुई हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading