भारत की जीत के बाद सूचना केंद्र चौराहे पर आतिशबाजी हुई
क्रिकेट के एशिया कप में रविवार शाम को भारत व पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल में भारत की जीत के साथ ही आधी रात को शहर के खेल प्रेमी गोल प्याऊ चौराहे ओर सूचना केंद्र पर एकत्रित हुए और भारत माता व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जश्न मनाया। इस दौरान ल

क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराकर जयकारे लगाए
आतिशबाजी के बीच हुई जमकर नारेबाजी
बीती देर रात हुए रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत के बाद जश्न का माहौल नजर आया ।शहर के विभिन्न चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने जमकर जीत की खुशियां जाहिर की। लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए टू व्हीलर ओर फोर व्हीलर से शहर की सड़कों पर उतर आए । सूचना केन्द्र चौराहे पर जीत का जश्न शुरू हुआ ,यहां लोगों ने आतिशबाजी की और तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

बड़ी संख्या में लोग शहर की सड़कों पर इकट्ठा हुए
टीम इंडिया को दी जीत की शुभकामनाएं
जश्न में युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। लोगों ने टीम इंडिया को फाइनल में भी जीत की शुभकामनाएं दीं। लोगों को कहना था कि पाकिस्तान से जीत हुई है ये अपने आप में फाइनल है । भारत के शेरों ने एक फिर पाकिस्तानियों को पटखनी देकर कर देश का मान बढ़ाया है,सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाली थाना पुलिस भी मौजूद रही।

देर रात तक जश्न का दौर चला
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments