☜ Click Here to Star Rating



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के युवाओं को सरकारी नौकरियों के भी भरपूर अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 15 हजार 136 नियुक्ति पत्रों को शामिल करते हुए राज्य सरकार अब तक लगभग 91 हजार नियुक्तियां दे चुकी हैं। साथ ही लगभग 1

.

बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जावान नेतृत्व में राजस्थान स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। पीएम-कुसुम योजना के तीनों घटकों में राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुआ है।

कुसुम योजना के घटक-ए में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है और राज्य के 22 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली मिलनी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर ये विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा प्लांट लग रहे हैं, वहां किसानों को आउट ऑफ टर्न कनेक्शन देने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़, केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण सहित सांसद एवं विधायकगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

जीएसटी में कमी से दीपावली से पहले ही हर घर खुशहाली सीएम ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तेजी से तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। जीएसटी पर प्रधानमंत्री की साहसिक पहल से आज पूरा देश बचत उत्सव मना रहा है। केन्द्र सरकार का यह कदम देशवासियों को पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाने का मौका दे रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान ‘विकसित भारत’ की यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मोदी ने लाभार्थियों से किया संवाद

पीएम मोदी ने देशभर के पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। मोदी ने फलौदी से पप्पू देवी, कोटपूतली से धर्मेंद्र कुमार, प्रतापगढ़ से जगदीश मेघवाल, जोधपुर से रामचन्द्र सिंह, भरतपुर से प्रेम सिंह कुंतल, बांसवाड़ा के अर्थुना से संवाद किया।

पीएम ने कहा बहन वसुंधरा ताे समर्थक नारे लगाने लगे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की पीएम मोदी की मंच पर मुलाकात हुई। इस दाैरान वसुंधरा और मोदी में कुछ गुफ्तगू भी हुई। मोदी से आमना-सामना हाेने पर वसुंधरा हाथ नहीं जोड़कर सीधा बात करने लगीं। लेकिन बाद खत्म हाेने पर वसुंधरा ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण में वसुंधरा काे पूर्व सीएम और बहन वसुंधरा कहकर संबोधित किया था। मोदी ने जब अपने भाषण में वसुंधरा राजे काे बहन कहकर संबोधित किया ताे सभा में मौजूद उनके समर्थक केसरिया में हरा-हरा, राजस्थान में वसुंधरा के नारे लगाने लगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading