यातायात पुलिस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार चालानी कार्रवाई कर रही है। पिछले 92 दिनों में 90 हजार 621 लोगों के चालान बनाए। यानी रोजाना औसतन 985 चालान। सर्वाधिक 67 हजार 633 कार्रवाई ओवर स्पीड पर की गई। रेड लाइट क्रॉस करने वाले 6093 लोग
बार-बार चालान कटने के बावजूद नियमों की पालना नहीं कर रहे थे। जांच में एक वाहन पर 104 चालान मिले, जिस पर 1 लाख 34 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, समय पर चालान का भुगतान नहीं करने वालों पर दोगुना राशि का जुर्माना वसूला गया। इसके लिए पहली बार समन और वारंट की कार्रवाई की जा रही है।

10 से ज्यादा चालान पेंडिंग तो कार्रवाई ऑनलाइन चालानों की संख्या तो बढ़ी गई, लेकिन जिन व्यक्तियों के विरुद्ध नियम तोड़ने की कार्रवाई हुई, उन्होंने चालान जमा नहीं कराए। ऐसे लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने 1150 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जिनके 10 से ज्यादा चालान पेंडिंग हैं।
चालान की अनदेखी अब भारी पड़ेगी डीसीपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि चालानों के निस्तारण में अनदेखी भारी पड़ सकती है। वाहन के पेंडिंग चालान वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accusedchallan तथा वर्चुअल कोर्ट वेबसाइट https://vcourts.gov.in/virtualcourt पर देखकर तय समयावधि में निस्तारण करा सकते हैं। चालान का भुगतान यादगार के कमरा नंबर 30 और 31 में क्रेडिट, डेबिट और यूपीआई से कर सकते हैं।
जेएलएन पर सबसे ज्यादा ओवर स्पीड, रोज 176 चालान
जेएलएन मार्ग पर ओवर स्पीड के तीन जगह कैमरे लगे हैं। उनसे रोजाना करीब 176 चालान होते हैं। इसके बाद टोंक रोड पर दो जगह लगे कैमरों से दोपहर के समय और रात के समय सबसे ज्यादा चालान होते हैं। इनकी संख्या 134 के करीब है। वहीं एक कैमरा क्वींस रोड पर लगा है। जहां रूटीन में 87 चालान होते हैं। ये स्थायी कैमरों में चालान छुट्टी के दिन कम या ज्यादा होते रहते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments