☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर किरोड़ी-हनुमान बेनीवाल को लेकर है। एसआई भर्ती रद्द होने के बाद दोनों में जुबानी जंग चल रही है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. बेनीवाल बोले- किरोड़ीलाल मीणा का ब्लैकमेल करने का धंधा कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद हनुमान बेनीवाल में जुबानी जंग तेज हो गई है। बेनीवाल ने किरोड़ी लाल मीणा पर लोगों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा- इन्होंने (किरोड़ीलाल) 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 200 करोड़ रुपए लेकर हेलिकॉप्टर उड़ाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

2. चित्तौड़गढ़ में एक परिवार के 5-लोग बहे, 3 को बचाया राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़ में सुबह से बरसात हो रही है। चित्तौड़गढ़ के बेगूं के रूपारेल नदी में एक परिवार के 5 लोग बह गए। लोगों ने तीन लोगों को बचा लिया। पूरी खबर पढ़ें…

3. MBBS स्टूडेंट साली और जीजा की डूबने से मौत झुंझुनूं में सेल्फी ले रही MBBS स्टूडेंट कुंड में गिर गई। युवती को बचाने के लिए उसका जीजा भी कूद गया। डूबने से दोनों की मौत हो गई। हादसा उदयपुरवाटी के छापोली गांव के कदंब कुंड में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे हुआ। नीमकाथाना निवासी कृष्ण कुमार (28) अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आया था। पूरी खबर पढ़ें…

4. अजमेर में पुलिस और ग्रामीणों में टकराव अजमेर में पुलिस और ग्रामीणों में टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों ने स्टेट हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज तो लोगों ने पथराव कर दिया। मामला शुक्रवार का अरांई का दोपहर 2 बजे का है। थानाधिकारी भोपाल सिंह ने बताया- आकोडिया गांव में 9 साल के खुशीराम की हत्या हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

5. हाईकोर्ट के निर्देश पर SI भर्ती रद्द करेगा पुलिस मुख्यालय राजस्थान हाईकोर्ट के सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 को रद्द करने के फैसले के बाद अब पुलिस मुख्यालय इसको निरस्त करने के आधिकारिक आदेश जारी करेगा। हालांकि, इससे पहले राज्य सरकार को यह तय करना होगा कि एकलपीठ के इस आदेश के खिलाफ अपील करनी है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

अब 3 अहम खबरें

6. पाली में चलती बस में ड्राइवर की मौत पाली में एक चलती बस में 36 साल के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से महज 15 KM पहले ड्राइवर की तबीयत खराब होने लगी थी। इसलिए उसने साथी को स्टेयरिंग संभला दिया था। खुद पास में बैठ गया था। पूरी खबर पढ़ें…

7. शवों से लाखों रुपए की ज्वेलरी गायब वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई थी। इनमें से सुजानगढ़ (चूरू) के रहने वाले दो सगे भाइयों अनिल (43), अरविंद सोनी (35) और उनके चचेरे भाई गजानंद (32) का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में अनिल और अरविंद के ममेरे भाई नागौर के संदीप (35) की भी मौत हुई। पूरी खबर पढ़ें…

8. अर्द्धनग्न साधु पर बेल्ट बरसाते रहे अलवर में दो लड़कों से अश्लील हरकत करने के आरोप में साधु को सरेआम पीटा गया। तीन युवक उस पर बेल्ट से वार करते रहे, वह मिन्नतें मांगता रहा। बीच-बीच में एक युवक आरोपी को बचाने भी आया, पर लोगों ने उसकी एक न सुनी। साधु के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबर जो हटकर है

9.पाली में ओढ़नी ओढ़कर गांव में घुसे चोर पाली में 7 बदमाश ओढ़नी ओढ़कर एक गांव में घुसे। रात के अंधेरे में 6 मकानों से ज्वेलरी-कैश से लेकर स्कूटी-बाइक तक चोरी कर ली…ग्रामीण की नींद खुली तो चोर वहां से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

कल क्या है खास

10. जयपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के युवा वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए भाजपा से जुड़े 35 साल तक के प्रदेशभर के छात्र नेता 30 अगस्त को जयपुर में जुटेंगे। सीएम सहित प्रमुख नेता संबोधित करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading