☜ Click Here to Star Rating



बदमाश विनोद कुमार की फाइल फोटो।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश विनोद कुमार रेवाड़ को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम ने करीब 1600 किलोमीटर दूर ओडिशा में दबिश देकर उसे पकड़ा। विनोद कुमार रेवाड़ विभिन्न पेपर लीक प्रकरणों में वांछित था।

.

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पहचान छिपाकर डीजल भरने का काम कर रहा था। एसओजी ने शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। एडीजी (एसओजी व एटीएस) वी.के.सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार रेवाड़ (42) पुत्र जगदीश निवासी डूंगरी रेनवाल को एसआई भर्ती परीक्षा-2021, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय और स्कूल लेक्चरर ग्रेड-फर्स्ट में एसओजी में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

विनोद कुमार लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

1600 KM दूर दबिश देकर पकड़ा डीआईजी परिस देशमुख के नेतृत्व में एसओजी टीम ने वांटेड इनामी बदमाश की तलाश शुरू की। टीम ने लगभग 1600 किलोमीटर दूर ओडिशा के नयागढ़ में दबिश देकर इनामी बदमाश विनोद कुमार रेवाड़ को गिरफ्तार किया। वह अपनी पहचान छिपाकर रेलवे ब्रिज बनाने वाले ठेकेदार के पास वाहनों में डीजल भरने का काम कर रहा था। पेपर लीक माफिया भूपेन्द्र सारन, जगदीश बिश्नोई का आरोपी विनोद कुमार करीबी सहयोगी है। जिसके पास रेनवाल में एक कोचिंग सेंटर और स्कूल है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading