☜ Click Here to Star Rating


सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- डोटासरा जी कहते हैं कि बड़े मगरमच्छ कब पकड़े जाएंगे, तो सुन लीजिए… सबका नंबर आएगा।

.

अभी पूर्व मुख्यमंत्री के PSO तक पहुंच चुके हैं, आपके मन की बात पूरी होगी। जिसने भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वे सब गिरफ्तार होंगे।

सीएम शुक्रवार को टोंक के टोडारायसिंह कस्बे में पहुंचे थे। वे कस्बे से करीब 2 किमी दूर वन क्षेत्र में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मुकदमे भी दर्ज नहीं किए गए। हमारी सरकार में मुकदमे भी दर्ज किए, धीरे- धीरे भ्रष्टाचारियों को जेल भी भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा- हमारी सरकार ने डेढ़ साल में इतने विकास कार्य किए है, जो कांग्रेस सरकार ने उनके 5 साल में भी नहीं किया।

मुख्यमंत्री का स्वागत करते जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी।

मुख्यमंत्री का स्वागत करते जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी।

राहुल गांधी पर तंज कसा सीएम ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम आलू से सोना नहीं बना सकते है। राजस्थान को बिजली में आत्मनिर्भर बनाएंगे। एसआई भर्ती में कोर्ट ने फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती के अलावा पटवारी भर्ती में भी आरोपी पकड़े जा रहे हैं। फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर दिव्यांग कोटे से नौकरी लगने वाले भी नहीं बचेंगे।

सीएम ने कहा- 250 करोड़ की परियोजना से क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियां देंगे। इसमें से हर साल नौकरी दी जा रही है।

11 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया इस मौके पर सीएम ने टोडारायसिंह में सभा स्थल के पास सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने मंच से PWD और PHED के 4 विकास कार्यों का भी वर्चुअली शिलान्यास किया।

सीएम की सभा में मौजूद भीड़।

सीएम की सभा में मौजूद भीड़।

उन्होंने कहा- 5 साल में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। 4 दिन पहले 11 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया। हम हरियालो राजस्थान बनाना चाहते हैं। लोगों को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील भी की। ईआरसीपी का वादा किया था कि किसान को पानी मिलेगा तो फसल अच्छी होगी। वादा पूरा करेंगे।

हालांकि करीब एक बजे पहुंचे सीएम ढाई बजे सभा स्थल से जयपुर के लिए रवाना हुए।

सीएम ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सिंदूर का पौधा भी लगाया।

सीएम ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सिंदूर का पौधा भी लगाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading