☜ Click Here to Star Rating

जयपुर सहित प्रदेश के गणेश मंदिरों में सुबह से गणपति बप्पा मोरया…मंगल मूर्ति मोरया की गूंज रही। जयपुर में मोती डूंगरी गणेश मंदिर से लेकर चार दीवारी में विराजे नहर के गणेश और गढ़ गणेश मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे।

.

इससे पहले गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह मंदिरों में मंगला आरती के साथ हुई। इसके बाद रिद्धि-सिद्धि के दाता के प्रथम दर्शन भक्तों को हुए। कहीं भगवान को सोने का मुकुट पहनाया गया तो कहीं, राजसी वेशभूषा में गजानन नजर आए।

सवाई माधोपुर के रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग पर बाघ का मूवमेंट रहा। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वन विभाग ने एहतियातन इस रास्ते को कुछ देर के लिए बंद कर दिया।

त्रिनेत्र गणेश मंदिर में सात नदियों के जल से अभिषेक किया गया। कोटा के खड़े गणेश जी मंदिर में 5 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया गया।

अजमेर के आगरा गेट स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में केक काटकर भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया गया।

अजमेर के आगरा गेट स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में केक काटकर भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया गया।

सीकर में गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर में भगवान का ऑस्ट्रेलिया के फूलों से श्रृंगार किया गया। अजमेर के आगरा गेट स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में केक काटकर भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया गया।

नौलखा हार भी भगवान को चढ़ाया जयपुर के मोती-डूंगरी गणेश मंदिर में मंगलवार देर रात से भक्तों का लाइन में लगना शुरू हो गया था। यहां भगवान गणेश को विशेष श्रृंगार में स्वर्ण मुकुट पहनाकर चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया गया।

महंत परिवार की ओर से तैयार कराया गया नौलखा हार भी गणपति को धारण करवाया गया। गणपति को 3100 किलो मेहंदी अर्पित की गई। यह मेहंदी पाली के सोजत से मंगवाई गई थी। पूजा के बाद रात 7:30 बजे से मंदिर परिसर के पांच स्थानों पर प्रसाद स्वरूप मेहंदी का वितरण किया।

मोदक चढ़ाए, पंचामृत से अभिषेक जयपुर के गढ़ गणेश मंदिर में आज सुबह पंचामृत अभिषेक और पुष्प माला श्रृंगार किया गया। परंपरा अनुसार यहां गणपति बाल स्वरूप में विराजते हैं। सुबह 5 बजे मंगला आरती की गई, जिसमें सहस्त्र दुर्वा और सहस्त्र मोदक अर्पित किए गए। भक्त सुबह से ही गणपति के दर्शन करने पहुंचने लगे थे।

राजस्थान में गणेश उत्सव….

भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर गढ़ गणेश मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यहां भक्त देर रात ही दर्शन के लिए पहुंचे लगे थे।

भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर गढ़ गणेश मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यहां भक्त देर रात ही दर्शन के लिए पहुंचे लगे थे।

जयपुर के मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में बुधवार सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है।

जयपुर के मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में बुधवार सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है।

जयपुर के नहर के गणेश जी मंदिर में भी गणेश उत्सव की धूम है।

जयपुर के नहर के गणेश जी मंदिर में भी गणेश उत्सव की धूम है।

उदयपुर के ऐतिहासिक बोहरा गणेशजी मंदिर में 25 किलो सोने के गहनों से श्रृंगार किया गया है।

उदयपुर के ऐतिहासिक बोहरा गणेशजी मंदिर में 25 किलो सोने के गहनों से श्रृंगार किया गया है।

जयपुर के बड़ी चौपड़ स्थित ध्वजाधीश गणेश मंदिर में महाआरती की गई। भगवान गणेश का सोने और चांदी के वर्क से श्रृंगार किया गया।

जयपुर के बड़ी चौपड़ स्थित ध्वजाधीश गणेश मंदिर में महाआरती की गई। भगवान गणेश का सोने और चांदी के वर्क से श्रृंगार किया गया।

जयपुर के पुराने शहर स्थित गंगापोल दरवाजे स्थित प्रथमेश गणपति के मंदिर हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य क्रेन पर सवार होकर भगवान का पूजन करने पहुंचे।

जयपुर के पुराने शहर स्थित गंगापोल दरवाजे स्थित प्रथमेश गणपति के मंदिर हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य क्रेन पर सवार होकर भगवान का पूजन करने पहुंचे।

अजमेर में 2100 सुपारी से गणेश मंदिर में पूजा:मंदिरों में भक्तों की भीड़, जन्मोत्सव आरती होगी; 300 से ज्यादा जगह सजे हैं पांडाल

नगर सेठ का 21 किलो सोने-चांदी के गहनों से श्रृंगार:कोटा में 1000 से ज्यादा पांडालों में होगी गणेश पूजा; खड़े गणेश को चांदी का छत्र चढ़ाया

गणेशजी का सोने-चांदी के गहनों से शृंगार, 1Km तक कतार:बोहरा गणेश मंदिर में भराया मेला, शहरभर में लगे पांडाल

त्रिनेश गणेश का सात-नदियों के पानी से होगा अभिषेक:मुंबई-जयपुर से मंगवाई ड्रेस और मुकुट; कलेक्टर-एसपी जाम में फंसे

गणेश उत्सव के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading