☜ Click Here to Star Rating


सवाईमाधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने पैदल जा रही महिला श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी समेत 4 की मौत हो गई, दो लड़कियां घायल हो गई।

.

लालसोट डीएसपी दिलीप मीणा ने बताया- हादसा शनिवार शाम 4 बजे घाटा नैनवाड़ी गांव में मोरेल नदी की पुलिया के पास हुआ था। सभी श्रद्धालु मंडावरी से चिमनपुरा (लालसोट) आ रही थीं।

इस दौरान बौंली की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

हादसे की सूचना पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, लालसोट एसडीएम विजेंद्र मीणा, लालसोट, मित्रपुरा और बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

घायल संगीता ने बताया- हम 12 लोग दौसा के मंडावरी स्थित बीजासण माता खुर्रा गांव में धोक देकर वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली से चिमनपुरा लौट रही थी। घाटा नैनवाड़ी गांव में मोरेल नदी की पुलिया के पास ट्रैक्टर से उतर गई थी। इसके बाद हम सभी गांव लौट रही थी।

हादसे में इनकी हुई मौत मरने वालों में चारों महिलाएं हैं। इसमें लाली देवी (45) पत्नी रामभजन मीणा, उसकी बेटी चायना मीणा (20) निवासी विजयपुरा पंचायत समिति झबड़ा (दौसा), उगन्ती (30) पत्नी मोहर सिंह मीणा निवासी चमनपुरा (लालसोट), धोली देवी (35) पत्नी ताराचंद मीणा निवासी चमनपुरा (लालसोट) की मौत हुई है।

ये हुई घायल वहीं संगीता (15) निवासी विजयपुरा और मंजू (15) निवासी चिमनपुरा घायल है। मंजू को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया है।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही चारों की मौत हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही चारों की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक रेलिंग से टकराकर रुक गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद ट्रक रेलिंग से टकराकर रुक गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दौसा में बोलेरो ने 7 श्रद्धालुओं को टक्कर मारी, एक की मौत दौसा के मंडावरी थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव के पास शाम 7 बजे बोलेरो ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। डीएसपी दिलीप मीणा ने बताया- बोलेरो ने पहले गाय को टक्कर मारी। इसके बाद बेकाबू होकर 7 लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 6 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी लोग पैदल बिजाणियां माता मंदिर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading