☜ Click Here to Star Rating


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आप अपने जन्मदिन पर, शादी की सालगिरह पर कहीं मत जाइए, आप किसी गौशाला में जाइए आपको बहुत बड़ा सुकून मिलेगा। पहले माता बहने पहली रोटी गाय के लिए बनाती थी। पहली रोटी गाय माता के लिए होती थी। आज गैस का चूल्हा है, कुछ घरों में त

.

सीएम ने कहा- मेरे जीवन में गौ माता का बहुत बड़ा महत्व है। मैं जब गांव में रहता था तो गाय रहती थी। मैं गांव से भरतपुर रहने गया तो मेरे रहने के लिए जगह कम थी लेकिन पहले मैंने मेरी गाय के रहने के लिए उसका स्थान बनाया, उसके बाद मैं आया।

हमेशा मैंने गाय रखी है। मैं जब मुख्यमंत्री बना और रहने के लिए मुख्यमंत्री आवास गया तो मेरे से पहले मेरी गाय पहुंच गई, फिर मेरा गृह प्रवेश हुआ। गाय के दर्शन मात्र से मन में प्रसन्नता हो जाती है। सुबह जागकर गौ माता के दर्शन हो जाए तो इससे बड़ा और कोई नहीं है। सीएम ने ​जयपुर के विद्याधरनगर में गौ महाकुंभ में यह बात कहीं। ।

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कहा- मेरे जीवन में गौ माता का बहुत बड़ा महत्व है।

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कहा- मेरे जीवन में गौ माता का बहुत बड़ा महत्व है।

पहली बारिश के बाद बैल और बीज की पूजा करते थे सीएम ने कहा- गांव के अंदर हम देखते थे, जब पहली बारिश होती थी और जब खेत की बुवाई के लिए जाते थे तो बैल का पूजन करते थे, बुआई करने वालों के तिलक लगाते थे, बीज का पूजन करती थी और बैलों का पूजन करती थी और गीत गाती थीं।

गोधन हमारी आर्थिक मजबूती का आधार सीएम ने कहा- बदलते परिवेश में कुछ अंतर आया है। हमारी समृद्धि में गाय का बड़ा योगदान है। हम इसे गोधन के रूप में देखते हैं, वह हमारा धन है और हमारी आर्थिक मजबूती में उसका बहुत बड़ा योगदान है। भगवान वासुदेव के पास 12 लाख नदी थे। नंद के 9 लाख थे और भगवान का नाम भी गोपालक हो गया।

बैलों से खेती करने पर 30 हजार का अनुदान मिलेगा सीएम ने कहा- हमारी सरकार ने गौ सरंक्षण की दिशा में कई कदम उठाए हैं। बैलों से खेती करने पर सरकार 30 हजार रुपए का अनुदान दे रही है। हमारे यहां बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सलूंबर जिलों में छोटी जोत रहती है, यहां ट्रेक्टरों से खेती संभव नहीं होती। इन जिलों में काफी किसान बैलों के माध्यम से खेती करने लगे हैं।

सीएम भजनलाल ने श्री देवराहा बाबा गौ-सेवा परिवार द्वारा आयोजित प्रथम गौ-महाकुंभ में भाग लिया।

सीएम भजनलाल ने श्री देवराहा बाबा गौ-सेवा परिवार द्वारा आयोजित प्रथम गौ-महाकुंभ में भाग लिया।

गौशालाओं मेंं अनुदान बढ़ाकर 50 रुपए प्रति गाय तक किया सीएम ने कहा- हमारी सरकार ने गौ संवर्धन योजना के लिए 2791 रुपए करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। अभी हमने 100 गौशालाओं में गौ-काष्ठ मशीनें रियायती दरों पर दी हैं। मेरे पास कई गौ शाला वाले आए थे, उन्होंने हर गाय का 35 रुपए अनुदान मांगा था। मैंने कहा 35 ही क्यों बढ़ाएं, जितना गाय का भोजन होता है उतना करेंगे। हमने 50 रुपए प्रति गाय के हिसाब से और 25 रुपए बछड़े के लिए अनुदान तय किया।

शादी का सबसे शुभ मुहूर्त गोधुलि बेला का सीएम ने कहा- शादी का सबसे शुभ मुहूर्त गोधुलि बेला का माना जाता है। हर माता-पिता की इच्छा होती है कि मेरे बेटा बेटी की शादी गोधुलि के नक्षत्र में हो जिससे मेरे बच्चों का परिवार सुखी और समृद्ध रहे। यह हमारी समृद्धि की कहानी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading