☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान विधानसभा में भारी बारिश से खराब हुई फसलों के मुद्दे पर गुरुवार को हंगामा हुआ। हंगामे के चलते दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे कांग्रेसी वि

.

स्पीकर ने कहा कि मंत्री से जवाब दिलवाया, लेकिन आप लोगों ने ही जवाब नहीं सुना, आपके विधायक वेल में आकर मिसबिहेव कर रहे थे, यह मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

हंगामे के बीच ही 3 बिल पारित करवाए गए। दूसरी बार केवल 33 मिनट सदन की कार्यवाही चली। तीन बिल पारित करवाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार (8 सितंबर) तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- विधानसभा स्पीकर सत्ता पक्ष के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। वह व्यवहार में सुधार नहीं लाएंगे तो कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता, विधायकों और पार्टी के प्रमुख वरिष्ठ नेताओं से बात करके अविश्वास प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से सोचेगी।

कांग्रेस विधायक की स्पीकर से बहस इससे पहले आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने फसल खराब होने के स्थगन प्रस्तावों का जवाब देते हुए पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की बात कही।

किरोड़ी के जवाब के बीच ही हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच कांग्रेस विधायक अशोक चांदना बिना स्पीकर की अनुमति के बोलने लगे। टोकने पर स्पीकर से बहस करने लगे।

इस पर सत्तापक्ष के विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस बीजेपी विधायकों के बीच नोकझोंक होने लगी। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए।

कांग्रेस विधायक अमित चाचाण और नरेंद्र बुडानिया ने कहा- अतिवृष्टि से हालात खराब हैं। किसानों की पकी फसल खराब हो चुकी है। लाखों एकड़ जमीन में नुकसान हुआ है। सरकार ने इनकी सुध नहीं ली।

बुडानिया ने कहा- सरकार हेलिकॉप्टर में घूम रही है। किसानों की सुध लेने का वक्त नहीं है। सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस विधायक विधानसभा के सामने हाथ में खराब फसल लेकर किसानों का दर्द बयां करने पहुंचे थे। अफसोस फोटो सेशन के दौरान इनमें से कुछ नेताओं की हंसी नहीं रुक रही थी।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस विधायक विधानसभा के सामने हाथ में खराब फसल लेकर किसानों का दर्द बयां करने पहुंचे थे। अफसोस फोटो सेशन के दौरान इनमें से कुछ नेताओं की हंसी नहीं रुक रही थी।

विधानसभा में क्या कुछ रहा खास…

1. नेता प्रतिपक्ष का सरिस्का से जुड़ा सवाल स्थगित सरिस्का टाइगर रिजर्व के एरिया में बदलाव और खनन की मंजूरी देने से जुड़ा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सवाल स्थगित कर दिया गया। स्पीकर ने मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने का हवाला देकर सवाल स्थगित किया। यह सवाल प्रश्नकाल मेंं लिस्टेड था और वन मंत्री को जवाब देना था।

2. फसल मुआवजे को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन राजस्थान में भारी बारिश से हुए फसलों के नुकसान के मुआवजे और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा के वेस्टर्न गेट पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैक्टर को अंदर नहीं जाने दिया। थोड़ी नोकझोंक के बाद कांग्रेस विधायक पैदल विरोध-प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के अंदर के एंट्री गेट तक पहुंचे।

एंट्री गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने हाथ में बैनर पकड़ रखे थे। कई कांग्रेस विधायक भारी बारिश से खराब हुई फसल भी हाथ में लेकर पहुंचे थे।

3. जूली बोले- सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- प्रदेश भर में भारी बारिश से किसानों की फसलें चौपट हुई हैं। लोगों को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने पीड़ितों को राहत दिलवाने के लिए कुछ नहीं किया।

4. मंत्री किरोड़ी बोले- भारी बारिश से 193 लोगों की मौत हुई भारी बारिश से 193 लोगों की मौत और 36 घायल हुए हैं। 347 छोटे पशु और 279 बड़े पशु मारे गए। 1974 पक्के मकान गिरे, 752 कच्चे मकान, 190 झोपड़े गिरे हैं। 517 पशु बाड़ों को नुकसान हुआ है। 3522 परिवारों के बर्तन गए। 2855 परिवारों के कपड़े बर्बाद हुए हैं।

विधानसभा के बाहर की PHOTOS…

गुरुवार को विधानसभा के एंट्री गेट पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। उनके हाथ में बारिश से खराब हुई फसलें थीं।

गुरुवार को विधानसभा के एंट्री गेट पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। उनके हाथ में बारिश से खराब हुई फसलें थीं।

राजस्थान के किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर नारेबाजी की।

राजस्थान के किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर नारेबाजी की।

विधानसभा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

डोटासरा बोले- स्पीकर बीजेपी-एजेंट की तरह काम कर रहे:देवनानी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सोचेंगे,राजेंद्र पारीक को सदन में निजी-विचार नहीं रखने थे

विधानसभा मानसून सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading