![]()
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी काउंसिल द्वारा दरों का सरलीकरण कर आमजन को राहत दी गई है। इसके लिए सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस सरलीकरण से आमजन, किसान, व्यापारी को
यह निर्णय रोटी, कपड़ा, मकान जैसे बुनियादी सुविधाओं की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे आमजन, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योगपति और व्यापारियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। साथ ही, आने वाली दीपावली भी खास होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किया है। अंतिम पायदान के व्यक्ति को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया है।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला : राठौड़
जीएसटी में कटौती के केंद्र सरकार के फैसले को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आम जन को राहत देने वाला बताया है। मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और शीर्ष नेतृत्व के जीएसटी पर किए गए बदलावों से मध्यमवर्गीय देशवासियों को फायदा होगा। मोदी सरकार के इस फैसले से आम आदमी को राहत मिलेगी और छोटे व्यवसायों को सपोर्ट मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस ने गरीब लोगों के लिए आज तक कुछ नहीं किया। राठौड़ ने बताया कि 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत थी, जो 2025 में 5.8 प्रतिशत पर है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments