![]()
उदयपुर के खेरवाड़ा में गुरुवार से 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। समारोह से पहले स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालते हुए उनसे स्वागत द्वार पर बैनर लगवाए गए। करीब 15 फीट ऊंचाई पर चढ़कर 4-5 बच्चों ने बैनर लगाया। ऐसे में बड़ा हादसा
मामले में सरकारी सी.सै.स्कूल बायड़ी के प्रिंसिपल पर्वत सिंह का कहना है कि टेंट वाले को ही इसकी जिम्मेदारी दी थी। उसने वहां मौजूद कुछ स्कूली बच्चों को बुला लिया और ये काम करवाया। बाद में हमें पता लगा तो टेंट मालिक को पाबंद किया। बच्चों को ऐसी काम से दूर रहने की सलाह दी।
पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन सरकारी सी.सी.सै. स्कूल बायड़ी की मेजबानी में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसके तहत स्कूल से करीब 300 मीटर दूर स्वागत द्वार लगवाया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक नानालाल अहारी और पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments