☜ Click Here to Star Rating



चूरू जिले के भाणूदा चारणान गांव में नौ जुलाई को हुए जगुआर फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पाली के सुमेरपुर के खिवाद गांव के परिवार ने घटनास्थल की मिट्टी को छूकर नमन किया और घर के लाडले को

.

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के पिता जसवंत सिंह देवड़ा, मां भंवर कंवर, छोटे भाई युवराज सिंह देवड़ा, चचेरी बहन मिनल देवड़ा, मामा मनोहर सिंह राठौड़, मामी सुमन कंवर, ममेरी बहन जाह्नवी राठौड़ और ममेरा भाई हर्षवर्धन राठौड़ शामिल थे।

घटनास्थल से ले गए मिट्टी परिजनों ने घटनास्थल की मिट्टी को प्रणाम किया। गंगाजल का छिड़काव किया और पुष्प अर्पित कर शहीद को याद किया। परिवार के लोग घटनास्थल की मिट्टी अपने साथ ले गए। इस दौरान परिवार और उपस्थित ग्रामीणों की आंखें नम थीं।

बचपन से वायुसेना में जाने का था सपना शहीद के छोटे भाई युवराज सिंह देवड़ा ने बताया कि उनके बड़े भाई शहीद ऋषिराज को बचपन से ही पढ़ाई में रुचि थी। वह फाइटर प्लेन के खिलौनों से खेला करते थे। शुरू से ही वायुसेना में जाने का सपना देखते थे। इस भावुक पल में शहीद की स्मृति ने सभी के दिलों को छू लिया।

2 पायलेट हुए थे शहीद फाइटर जेट क्रेष मामले में हरियाणा के रोहतक निवासी स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्रसिंह सिंधु (32) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पाली के खिवाद निवासी ऋषिराजसिंह (24) शहीद हो गए थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading