महापंचायत के दौरान उमड़ा जनसैलाब।
पीकेसी ईआरसीपी परियोजना के तहत सवाई माधोपुर और करौली जिले की सीमा पर बनास नदी में प्रस्तावित डूंगरी बांध के निर्माण को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। प्रस्तावित डूंगरी बांध के कैचमेंट एरिया में आने वाले सवाई माधोपुर और करौली जिले के 76 गांवों के
गुंजल ने भाजपा सरकार को घेरा
प्रहलाद गुंजल ने सभा को संबोधित करते हुए भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डूंगरी बांध निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले एक माह से सवाई माधोपुर और करौली जिले के सैकड़ो किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही उन्होंने कहा कि यह बांध औद्योगिक गलियारों के लिए बनाया जा रहा है। सरकार ने किसानों को विस्थापन करके किसानों की अनदेखी करने का प्रयास किया तो मजबूरन प्रहलाद गुंजल को किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ताकतवर नेता है। जो किसानों के साथ ब्लैक मार्केटिंग करने वाले धन्ना सेठों के छापे मार रहे हैं, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र में उनकी ही सरकार किसानों की जमीनों पर डांका मारकर जमीनों को छीनना चाहती है। गुंजल ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बांध को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। बांध के निर्माण से विस्थापन को लेकर क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने 7 दिन में सरकार से किसानों के सामने बांध की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

महापंचायत को संबोधित करते प्रहलाद गुंजल।
महापंचायत में अन्य वक्ताओं ने डूंगरी बांध के निर्माण पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार डूंगरी बांध के नाम पर विकास की बजाय विनाश की योजना बना रही है। बांध के निर्माण से जहां 76 गांवों की भूमि अधिग्रहण कर उनका विस्थापन किया जाएगा। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार प्रस्तावित डूंगरी बांध से 13 जिलों को पानी देने के नाम पर करौली और सवाई माधोपुर जिलों के अधिकांश हिस्से को उजाड़ना चाहती है। जिसको ग्रामीण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ रही इस दौरान प्रहलाद गुंजल सहित संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मंच पर एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। महापंचायत में सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर तीन ASP, तीन DSP, 9 थानों का पुलिस जाब्ता, आरएसी की बटालियन और महापंचायत के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर जीआरपी और आरपीएफ का जाब्ता तैनात किया गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments