☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान के खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा मामला सामने आया है। एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था।

.

युवक की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब है। मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का रविवार दोपहर 3 बजे का है।

डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज की लाश मिली है। मकान से बदबू आने पर मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया था। मौके पर पहुंचे तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम में शव पड़ा मिला। जिस पर नमक डाल रखा था। युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया था।

किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में स्थित राजेश शर्मा का मकान, जिसमें नीले ड्रम में शव मिला।

किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में स्थित राजेश शर्मा का मकान, जिसमें नीले ड्रम में शव मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने कहा- मामले की जांच की जा रही है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने कहा- मामले की जांच की जा रही है।

युवक परिवार के साथ किराए से रहता था डीएसपी ने बताया- हंसराम परिवार के साथ किराए से रहता था। हंसराम को डेढ़ महीने पहले छत पर बना कमरा किराए पर दिया था। हंसराम पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहां रहता था। वह किशनगढ़बास में ईंट-भट्टे पर काम करता था।

मकान मालिक के बेटे ने ही दिलाया था कमरा डीएसपी ने बताया- जितेंद्र ने ही हंसराम को किराए पर कमरा दिया था। हंसराम नशे का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। शनिवार से ही हंसराम की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे गायब है। वहीं राजेश का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब है।

जितेंद्र की पत्नी की हो चुकी मौत डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- मौके पर घर के अंदर राजेश का 14 साल का पोता और राजेश की पत्नी मिथिलेश मिली। मिथिलेश ने बताया- जितेंद्र की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। मिथिलेश के पति राजेश शर्मा प्रॉपर्टी कारोबारी है। वे 2 से 3 दिन में घर आते हैं।

मिथिलेश ने बताया- शनिवार को जन्माष्टमी के चलते वह बाजार गई थी। इसके बाद लौटी तो उसे घर में सुनीता और उसके बच्चे दिखाई नहीं दिए। शाम तक जितेंद्र भी घर नहीं लौटा। सुबह जब बदबू आई तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया।

————–

यह भी पढ़ें

लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड से मिलकर हत्या की:मेरठ में शव के 15 टुकड़े किए, ड्रम में रखकर सीमेंट भरी; लव मैरिज हुई थी

मेरठ में एक युवक की उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनों ने शव के 15 टुकड़े किए और उन्हें ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। मंगलवार को बदबू फैलने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तब घटना का खुलासा हुआ। (यहां पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading