कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते समाज के लोग।
मीना आदिवासी सेवा संघ ने सोमवार को समता समिति के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाज के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
जिला अध्यक्ष शिवजी राम मीणा ने बताया- समता आंदोलन समिति की ओर से अनुसूचित जनजाति में शामिल आदिवासी मीना मीणा समुदाय के विरुद्ध लगातार अनर्गल दुष्प्रचार किया जा रहा है। समिति ने निराधार, काल्पनिक और बेबुनियाद आरोप लगाते हुए मीना समुदाय के लोक सेवकों की संख्या को राज्य के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस, जयपुर में 5 प्रतिशत तक सीमित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है।
शिवजी राम मीणा ने कहा- समता आंदोलन समिति के पत्र में जनसंख्या के अनुपात में लोक सेवाओं में मीना समुदाय के प्रतिनिधित्व को सीमित करने की मांग की गई है। जिससे समस्त आदिवासी समाज नाराज है और उक्त सामाजिक तथ्यों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है।
किशोरी लाल मीणा ने बताया कि समता आंदोलन समिति की ओर से जारी असंवैधानिक, गैर कानूनी और आपराधिक गतिविधियों को पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो राजस्थान के शांत एवं सौहार्दपूर्ण सामाजिक वातावरण में वैमनस्यता का जहर घुलने में समय नहीं लगेगा। जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए यह समता आंदोलन समिति और इसकी गतिविधियों की अनदेखी करने वाली सरकार और राजस्थान की प्रशासनिक मशीनरी जिम्मेदार होगी।

मीना आदिवासी सेवा संघ ने समता समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर मीना ने बताया कि समता आंदोलन समिति की सामाजिक वैमनस्यता पैदा करने वाली गतिविधियों को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई करके संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में रामगोपाल मीणा पूर्व प्रधान, खेमराज मीणा, कन्हैयालाल मीणा, सीताराम मीणा, सांवरमल मीणा, शिवजी लाल बैरवा, आरडी तुलसीराम मीणा, प्रभु लाल, प्रहलाद ,रामदयाल, कमलेश, रामलखन सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments