Rajasthan BAP MLA Jaikrishn Patel Corruption Case Bail | रिश्वत लेते पकड़े गए BAP विधायक को मिली जमानत: चचेरे भाई समेत तीन अन्य को भी रिहा करने के आदेश दिए गए, 20 लाख लेने के आरोप – Jaipur Information
विधानसभा में सवाल नहीं पूछने की एवज में 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से आज बीएपी से बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल समेत 4 को जमानत दे दी। इसमें जयकृष्ण पटेल का चचेरे भाई विजय कुमार पटेल, लक्ष्मण मीणा और जगराम मीणा शामिल हैं
.
याचिका में कहा गया था कि मामले में चालान पेश हो गया है। सभी लोग पहले दिन से हिरासत में है। ट्रायल में समय लगेगा। ऐसे में जमानत दी जाए। विधायक जयकृष्ण पटेल, विजय पटेल को 4 मई गिरफ्तार किया गया था। वहीं, लक्ष्मण व जगराम की गिरफ्तारी 5 मई को हुई थी।
Comments