![]()
धौलपुर में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रहने से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
धौलपुर में मौसम ने एक बार फिर बदलाव आया है। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी और गर्मी से राहत मिली।
बुधवार शाम को आसमान में घने बादल छाए। इसके बाद रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजारों में पानी भर गया। गौरव पथ, घंटाघर रोड, जिला अस्पताल, जगन तिराहा और हरदेव नगर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को भी प्रभावित किया है। परेड ग्राउंड पर पहले से ही जलभराव की स्थिति थी। नगर परिषद के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास कर रहे थे। नई बारिश ने उनकी चुनौतियां बढ़ा दी हैं।
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्व में ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और भी अधिक तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments