☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में भर्ती परीक्षा में हुई धांधली और गड़बड़ी के खिलाफ राज्य सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी विभागों में लगे दिव्यांग कोटे के कर्मचारियों की फिर से जांच करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकारी हॉस्पिटल में एक्सपर्ट डॉक

.

कार्मिक विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुमार पाठक ने बताया- सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों में काम करने वाले दिव्यांग कर्मचारियों की फिर से जांच कराने का फैसला किया है। ऐसे में सरकार द्वारा अधिकृत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सरकार द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उनका नियम अनुसार परीक्षण किया जाएगा।

कार्मिक विभाग सख्त एक्शन लेगा

इसके साथ ही उनके डॉक्युमेंट की भी फिर से जांच की जाएगी। अगर किसी भी कर्मचारी में दिव्यांगता या फिर डॉक्युमेंट में कमी पाई जाती है। उसके खिलाफ कार्मिक विभाग द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही कार्मिक विभाग संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को भी शिकायत देगा।

पेपर लीक की जांच के दौरान एसओजी को सबूत मिले थे

बता दें कि राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को फर्जी सर्टिफिकेट और दिव्यांग कोटे और गलत सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी हासिल करने के सबूत मिले थे। 24 लोगों के नाम भी सामने आए थे। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा पीटीआई समेत कुछ भर्ती परीक्षा के संदिग्ध अभ्यर्थियों की जानकारी सरकार तक भी पहुंचाई थी। इसके बाद अब सरकार ने प्रदेशभर में सरकारी विभागों में काम करने वाले तमाम कर्मचारियों की फिर से जांच करने का फैसला किया है।

इन 24 लोगों की डीटेल सामने आई थी…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading