![]()
कालीसिल बांध के ओवरफ्लो में बहे युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ।
करौली के सपोटरा क्षेत्र में कालीसिल बांध के ओवरफ्लो में बहे युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। युवक साथियों के साथ ओवरफ्लो क्षेत्र में मछली पकड़ते समय पैर फिसलने बह गया था।
रानीपुरा गांव निवासी चेतराम प्रजापत (21) का शव बांध से बरामद किया गया है। चेतराम गुरुवार दोपहर को अपने साथियों के साथ बांध के ओवरफ्लो क्षेत्र में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव में बह गया।
सूचना मिलते ही तहसीलदार दिलीप अग्रवाल ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। एसडीआरएफ टीम इंचार्ज सियाराम के नेतृत्व में तलाश अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार को सिविल डिफेंस टीम भी इस अभियान में शामिल हुई। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग 25 घंटे की मशक्कत के बाद चेतराम का शव बरामद किया गया।
परिजनों ने बताया कि चेतराम की शादी इसी साल 16 अप्रैल को हुई थी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। हालिया बारिश के कारण कालीसिल बांध 18 जुलाई से ओवरफ्लो हो रहा है। वर्तमान में बांध पर लगभग दो फीट पानी बह रहा है। प्रशासन ने लोगों से ओवरफ्लो क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments