☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान क्राइम फाइल में आज राजसमंद जिले के कांकरोली का 12 साल पुराना केस। कांकरोली में जनवरी 2013 में 8 साल की बच्ची अचानक परिजनों के पास से गायब हो गई। परिजन समझ नहीं पाए कि बच्ची कहां गई?

.

काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। देर रात बच्ची की का शव पुल की रेलिंग पर मिला। पुलिस के सामने कई सवाल थे- बच्ची वहां कैसे पहुंची? किसने 8 साल की बच्ची की इतनी बेरहमी से हत्या की? और क्यों?

पढ़िए पूरी कहानी…

कांकरोली में सरकारी अस्पताल के पास पति-पत्नी सब्जी का ठेला लगाते थे। बेटी भी उनके साथ ही रहती थी। -फोटो AI जनरेटेड

कांकरोली में सरकारी अस्पताल के पास पति-पत्नी सब्जी का ठेला लगाते थे। बेटी भी उनके साथ ही रहती थी। -फोटो AI जनरेटेड

17 जनवरी 2013 को भी हमेशा की तरह परिवार सब्जी बेच रहा था। सर्दियों के दिन थे और हल्की बारिश भी हो रही थी। शाम को करीब साढ़े छह बजे अचानक महिला का ध्यान गया।

उसे बेटी कहीं भी नजर नहीं आई। यहां-वहां तलाशा, लेकिन बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चला। महिला घबरा गई। बच्ची अपने आप से कहीं नहीं जाती थी।

ऐसे में अचानक कहां चली गई? 10–15 मिनट पहले ही वह ठेले के पास बैठी थी। शाम का समय था। सब्जी लेने वालों की ग्राहकी ज्यादा थी। ऐसे में महिला का ध्यान बेटी की तरफ नहीं गया। उसी दौरान वह गायब हो गई।

सर्दी बढ़ने से आस–पास के ठेले वाले व दुकानदार भी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बेटी को यहां–वहां देखने पर नहीं मिलने पर उसने अपने पिता और पति को बताया। वह भी बच्ची को ढूंढने निकल गए। काफी दूर तक तलाश करने पर भी बेटी नहीं मिली।

मां ने बहुत ढूंढा, लेकिन बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। -फोटो AI जनरेटेड

मां ने बहुत ढूंढा, लेकिन बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। -फोटो AI जनरेटेड

महिला की चिंता बढ़ गई। उसकी आठ वर्षीय बेटी 70 प्रतिशत दिव्यांग और मानसिक विमंदित थी। परिवार वालों को डर सताने लगा कि किसी ने उसका अपहरण तो नहीं कर लिया?

काफी तलाश के बाद भी बेटी नहीं मिली तो रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार 7 किलोमीटर दूर स्थित कांकरोली पुलिस थाने में पहुंचा। पुलिस को बेटी के गुम होने की जानकारी दी।

पुलिस स्टेशन कांकरोली के तत्कालीन प्रभारी अधिकारी नंद लाल ने लिखित में शिकायत दर्ज कर तुरंत जांच शुरु की। नाकाबंदी की गई। आस–पास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

देर रात तक पुलिस बच्ची के पिता काे साथ लेकर हर जगह तलाश करती रही। देर रात सवा तीन बजे पुलिस को शहर के कमल तलाई पुल की रेलिंग पर एक बच्ची का शव मिला।

इस पर बच्ची को परिवार को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। वहां काफी अंधेरा था। ऐसे में टॉर्च की रोशनी में परिवार ने बच्ची की शिनाख्त की।

छानबीन के दौरान पुलिस को देर रात एक पुल की रैलिंग पर एक बच्ची का शव मिला। -फोटो AI जनरेटेड

छानबीन के दौरान पुलिस को देर रात एक पुल की रैलिंग पर एक बच्ची का शव मिला। -फोटो AI जनरेटेड

बच्ची का शव देख मां बेसुध हो गई। पिता फूट–फूटकर रोने लगे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एफएसएल ने मौके से खून व मिट्‌टी के सैंपल लिए। मौके से ही बच्ची के कपड़े बरामद हुए।

इधर, 8 साल की मानसिक विमंदित व दिव्यांग बच्ची की हत्या की जानकारी कांकरोली में फैल गई। हर किसी में गुस्सा था। शहर में धरना प्रदर्शन किया गया। थाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हर जुबान पर एक ही सवाल था- किसने 8 साल की बच्ची की इतनी बेरहमी से हत्या की और क्यों?

सवाल का जवाब जानने के लिए कल पढ़िए राजस्थान क्राइम फाइल्स का पार्ट-2



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading