☜ Click Here to Star Rating



बरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी के बाहर पंचनामा तैयार करती पुलिस।

सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के भगवतगढ़ कस्बे में गलवा नदी की पुलिया से करीब एक किलोमीटर आगे गुरुवार दोपहर एक युवक का शव मिला। यह युवक बुधवार शाम से ही घर से लापता था। इसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

.

इसी दौरान गुरुवार दोपहर को नदी के सहारे भैंस चराने वाले कुछ लोगों को शव दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी‌। सूचना के बाद परिजनों एवं अन्य लोगों की सहायता से शव को बाहर निकल गया।

इसके बाद गुरुवार शाम को चौथ का बरवाड़ा सीएचसी में पंचनामा करवाकर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

घर से खेत पर जाने की कहकर निकला था

पुलिस ने बताया- मामले में हंसराज गुर्जर ने रिपोर्ट दी। बताया कि मेरे पिता पप्पू गुर्जर (40) पुत्र धूलीराम बुधवार शाम घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। वे देर रात तक घर पर नहीं आए। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे गलवा नदी में किसी का शव पड़े होने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंचे तो पिता पप्पू गुर्जर की शिनाख्त की। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चौथ का बरवाड़ा में लाया गया। जहां पुलिस ने पंचनामा कराया। जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिय। पप्पू गुर्जर मजदूरी करता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading