जैसलमेर। राजकीय शिशु गृह में तिलक लगाकर-थाली बजाकर नवजात बच्चे का स्वागत किया गया।
जैसलमेर के PTM थाना इलाके में 30 जुलाई की रात को कांटों की झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची का सोमवार को जैसलमेर के राजकीय शिशु गृह में स्वागत किया गया। नवजात को तिलक लगाकर स्वागत सत्कार के साथ राजकीय शिशु गृह में प्रवेश दिया गया। शिशु गृह में थाली बजाक

जवाहिर हॉस्पिटल से बच्ची को छुट्टी मिली और उसे शिशु गृह को सौंपा गया।
अस्पताल से मिली छुट्टी, शिशु गृह में मिला प्रवेश राजकीय शिशु गृह के अधीक्षक हेमाराम जरमल ने बताया कि नवजात बच्ची को हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद शिशु गृह में प्रवेश दिया गया है। इस दौरान शिशु गृह की मैनेजर, सोशल वर्कर और सभी केयर टेकर मौजूद रहीं। अधीक्षक जरमल ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है और 30 जुलाई की रात को कांटों की झाड़ियों में कोई छोड़ गया था। अब इस बच्ची को गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तब तक ये शिशु गृह में रहेगी और सभी केयर टेकर इसकी देखभाल करेंगी।
ऑनलाइन होगी गोद लेने की प्रक्रिया हेमाराम जरमल ने बताया कि बाल कल्याण समिति के माध्यम से नवजात बच्ची को शिशु गृह में नवीन प्रवेश दिया गया। नवीन प्रवेश के 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन जानकारी सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी में अपलोड की जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से इच्छुक माता-पिता बच्चे को रिजर्व कर गोद लेने की प्रक्रिया में लग जाते हैं। और सरकारी फार्मेलिटी को पूरा कर कलेक्टर के माध्यम से बच्चे को गोद दिया जाता है।

30 जुलाई की रात को झाड़ियों में मिली बच्ची का जवाहिर हॉस्पिटल में किया गया इलाज।
बच्ची स्वस्थ, डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में रखा राजकीय शिशु गृह के हेमाराम जरमल ने बताया कि नवजात बच्ची के मिलने की जानकारी मिलने पर शिशु गृह की टीम ने हॉस्पिटल जाकर बच्चे की देखभाल शुरू की थी। बच्ची का इलाज किया गया और डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। हॉस्पिटल में भी शिशु गृह की केयर टेकर लगातार बच्ची की देखभाल में लगी थी। अब बच्ची एकदम सही है और उसको शिशु गृह में प्रवेश दिया गया।
यह खबर भी पढ़े…
पैदा होते ही कांटों की झाड़ियों में फेंका:नवजात बच्ची के रोने पर लोगों ने संभाला, हॉस्पिटल में इलाज जारी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments