☜ Click Here to Star Rating



शहर में सोमवार को तीसरे दिन भी बरसात का दौर बना रहा। दोपहर 3 बजे कई इलाकों में तेज बरसात हुई। हालांकि, इसके बावजूद उदयपुर में औसत बारिश का आंकड़ा माइनस से नहीं उबर पाया है। जिले में 18 अगस्त तक 414 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 7.2% कम है। इस द

.

जल संसाधन विभाग के अनुसार रविवार शाम 5 से सुबह 8 बजे तक शहर में 4 मिमी, स्वरूपसागर 3, अलसीगढ़ 13, मदार व नाई 9-9, उदयसागर 2 और वल्लभनगर में 7 मिमी बारिश हुई। इस बीच, बीते 24 घंटे में दिन का पारा 1.2 डिग्री गिरकर 31.6 और रात का भी 0.2 डिग्री नरमी के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। माैसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने जिले में मंगलवार के लिए हल्की-मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यानी अतिभारी बारिश हो सकती है।

आगे…आज मध्यम, कल भारी बारिश का अलर्ट

सीसारमा नदी में 2 फीट बहाव है। इससे पिछोला में 1 इंच पानी बढ़ा है। इसका स्तर 10.4 फीट हो गया है। फतहसागर में भी 3 इंच पानी बढ़ा। इसे भरने वाली मदार नहर में 2 फीट बहाव है। 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर का स्तर 10.3 फीट है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading